{"_id":"b99cb930a3c83b41d6a1caef966e9b1a","slug":"married-in-munsyari-death-falling-from-the-cliff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में विवाहिता की चट्टान से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनस्यारी में विवाहिता की चट्टान से गिरकर मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
साईपोलू गांव की एक विवाहिता की मंगलवार को चट्टान से गिरकर मौत हो गई। वह घास काटने जंगल गई थी। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से शव को खाई से बाहर निकाला। तहसील क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर चट्टान से गिरकर मरने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले समकोट गांव की एक महिला की भी घास काटते समय चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी। बताया गया कि साईपोलू गांव के इंद्र सिंह की पत्नी हरुली देवी (28) गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल से घास लेने गई थी।
विज्ञापन
घास काटते समय चट्टान से फिसलकर वह करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव की अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी लोगों को दी।
विज्ञापन
लोगों ने खाई से शव निकाला। तहसील क्षेत्र में हर साल इस सीजन में चट्टान से गिरकर घायल होने और मरने की घटनाएं होती रहती हैं। महिलाएं घास, चारे के लिए जानजोखिम में डालकर कठिन पहाड़ियों पर चढ़ जाती हैं।