फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   laash milee Found the body

रई में सिर कुचली अज्ञात लाश मिली

Sun, 27 Dec 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Sun, 27 Dec 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन

नगर के रई मोहल्ले में रविवार को एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। युवक का शव खून से सना हुआ है। उसके सिर को बुरी तरह कुचला गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई गई है। घटनास्थल पर वह अर्धनग्न हालत में मिला।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि लाश मुख्य सड़क से करीब 15 मीटर अंदर एक निर्माणाधीन मकान में पड़ी हुई थी। रविवार सुबह जब आसपास के लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि युवक ने नीले रंग की जींस पहनी थी। उसके कपड़े शव के पास ही बिखरे हुए थे। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। एसपी ने बताया कि यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पहले शव की शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जाएगी। रई का यह मोहल्ला घनी आबादी वाला है। यदि रात में कोई वारदात हुई तो किसी को भी पता न चलना संदेह को जताता है। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि जिस परिस्थिति में लाश मिली है उससे मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है। पुलिस फिलहाल किसी नतीजे में नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed