{"_id":"5617def8ed6e59d1ccdca4712961b08e","slug":"kalapani-traveled-by-maoist-chhatrving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादी छात्रविंग ने किया कालापानी कूच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माओवादी छात्रविंग ने किया कालापानी कूच
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालापानी कूच के लिए तीन दिन से दार्चुला (नेपाल) जिला मुख्यालय में डेरा जमाए बैठा नेपाली माओवादी पार्टी की छात्रविंग अखिल नेपाल क्रांतिकारी छात्र संगठन का 30 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को कालापानी के लिए निकल गया है। इधर, भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
दार्चुला से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली छात्र संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रतन ढकाल के नेतृत्व में कालापानी के लिए निकले दल में 30 लोग शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार दल पहले पड़ाव सुनसेरा पहुंच गया है, जो शुक्रवार को दूसरे पड़ाव दुमलिंग, शनिवार को छांगरू (गागा) में रुकेगा और रविवार 16 अगस्त को दल का कालापानी पहुंचना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बुधवार को अमर उजाला से हुई बातचीत में दल के सदस्यों ने कहा था कि उनका इरादा भारत से टकराव लेने का नहीं है। वह लोग मानते हैं कि भारतीय क्षेत्र में स्थित कालापानी और लिपुपास पर भारत, चीन ने कब्जा कर रखा है। इसीलिए अपनी बात रखने के लिए वे लोग कालापानी जा रहे हैं। भारतीय सुरक्षा बलों के सामने अपनी बात रखकर वे लौट जाएंगे। इधर, माओवादी छात्रविंग के कालापानी कूच की बात सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन खुलकर स्वीकार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
धारचूला एसडीएम परितोष वर्मा कहते हैं कि 15 अगस्त को देखते हुए छात्रविंग के साथ ही सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।