फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas in Tibet, death of passenger

पहले कैलास यात्री दल में शामिल महिला की तिब्बत में मौत

Sun, 28 Jun 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/धारचूला Updated Sun, 28 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Kailas in Tibet, death of passenger

कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौट रहे पहले दल में शामिल एक महिला यात्री की भारतीय सीमा में प्रवेश करने से ठीक पहले मौत हो गई। उनका शव अभी लिपुलेख दर्रे से करीब चार किलोमीटर दूर तिब्बत में है। दल में शामिल शेष 56 यात्री महिला के शव को मौके पर छोड़कर रविवार सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गए हैं।

विज्ञापन


आईटीबीपी और जिला प्रशासन ने घटना की जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी है। विदेश मंत्रालय से शव लाने के लिए जैसे ही निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा। इस बीच महिला के शव को लाने के लिए लिपुलेख दर्रे तक गया आईटीबीपी के जवानों का 20 सदस्यीय दल रविवार दोपहर बाद खाली हाथ लौट आया है।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के नियंत्रण कक्ष को रविवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि पहले दल में शामिल दिल्ली के प्रेमगली बड़ा बाजार कश्मीरी गेट निवासी वीना गुप्ता (54) की लिपुलेख दर्रे से करीब चार किलोमीटर दूर तिब्बती क्षेत्र में मौत हो गई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्री की मौत माउंटेन सिकनेस के कारण हुई है। बताया गया कि लिपुलेख के उस पार तिब्बत में अभी भारी बर्फ है, जिसे चीन ने अब तक नहीं हटाया है। इस कारण यात्रियों को बर्फ में चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था, यदि सड़क ठीक होती तो यात्रियों को मात्र 100 मीटर ही पैदल सफर करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि शव लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी गई है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। फिलहाल, महिला के शव को लाने के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी, उसे प्रशासन उपलब्ध कराएगा। वहीं, कैलास यात्रियों के पहले दल को जाते समय भी लिपुलेख दर्रे में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

आईटीबीपी के सेनानी रावत ने बताया कि यात्री की मौत की सूचना मिलते ही उन्होंने 20 जवानों की टीम लिपुलेख दर्रे तक भेज दी थी, लेकिन शव नहीं पहुंचा। अब विदेश मंत्रालय चीन के अधिकारियों से बात करने के बाद भी इसका कोई समाधान निकालेगा।


साथी को खोने से यात्री दुखी
डीडीहाट। मृत महिला यात्री वीना गुप्ता के साथ यात्रा में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। अन्य यात्रियों को वीजा प्रतिबंधों के चलते निर्धारित समय पर लिपुलेख दर्रा पार करना पड़ता है। इस कारण दल के अन्य सभी सदस्यों को दर्रा पार करना पड़ा। बताया गया कि अपने एक साथी को खोने से सभी यात्री बेहद दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed