फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Giving away donation after two months

दो माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दानपात्र चुराने वाला

Fri, 01 Dec 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Fri, 01 Dec 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Giving away donation after two months
गंगोलीहाट में मंदिर का दानपात्र चुराने वाला पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

सितंबर के महीने में महाकाली मंदिर से दानपात्र चुराने वाला अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दानपात्र से निकाली गई 42,088 रुपये की रकम बरामद की है।

विज्ञापन


23 सितंबर की रात मंदिर का दानपात्र चोरी हो गया था। 24 सितंबर को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देव सिंह रावल ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 सितंबर को जान्हवी नौले के पास खंडहर से दानपात्र बरामद हुआ था। दानपात्र का ताला टूटा नहीं था। इस बीच पुलिस को रावलगांव निवासी शंकर सिंह रावल (23) के चोरी में लिप्त होने के बारे में जानकारी मिली। शंकर सिंह घटना के बाद से फरार था। शुक्रवार को पुलिस को शंकर सिंह के घर पहुंचने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


इस पर दोपहर करीब 12 बजे थानाध्यक्ष केसी आर्या के नेतृत्व में टीम ने घर से शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार शंकर सिंह ने जुर्म कबूल कर लिया है। बताया है कि वह अकेले ही दानपात्र को मंदिर से चुराकर लाया था। चिमटे की सहायता से उसने दानपात्र से 42,088 रुपये की रकम निकाली थी, जो घर में ही छिपा दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शंकर सिंह ने इस दौरान पंजाब, गोवा, हिमाचल में घूमने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ही वह घर पहुंचा था। शंकर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 411 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में टीम में उप निरीक्षक सुनील सुतेड़ी, राकेश राय, रमेश चंद्र पाठक, कांस्टेबल नवीन जोशी, कैलाश काला, गोविंद वर्मा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed