भागीचौरा रोड में कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागीचौरा से पिथौरागढ़ को जा रही एक कार रविवार को दोपहर करीब 12 बजे सिंघाली और सूनाकोट के बीच एक मोड़ में अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने खाई से बाहर निकाला और एक निजी वाहन से पिथौरागढ़ को भेज दिया। बताया गया है कि पिथौरागढ़ निवासी दीपक सामंत अपनी पत्नी ममता सामंत के साथ भैयादूज के मौके पर अपने मायके भागीचौरा आई थी। उनके साथ एक साल की छोटी बच्ची नानू भी थी। आज सुबह यह लोग भागीचौरा से कार में सवार होकर पिथौरागढ़ को निकले। सुनखोली के पास एक मोड़ में जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दीपक सामंत के साले गौरव पोखरिया और दोस्त देवेंद्र चौहान भी घायल हो गए। घायलों की हालत सामान्य बताई गई है।v