{"_id":"4feb7302e1f114a4e397ab3e2da69d00","slug":"deputy-manager-stolen-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचपीसी के उपप्रबंधक के घर से गहने चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएचपीसी के उपप्रबंधक के घर से गहने चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Nov 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
एनएचपीसी के निगालपानी स्थित आवासीय परिसर में चोरों ने उपप्रबंधक रजनीकांत के घर का ताला तोड़कर गहने तथा अन्य कीमती सामान चुरा लिया। उपप्रबंधक इन दिनों अवकाश पर अपने घर बिहार गए हुए हैं। चोरों ने इसी परिसर में एनएचपीसी के फोरमैन चंद्र सिंह के कमरे का भी ताला तोड़ दिया और वहां से रसोईगैस सिलेंडर, एलसीडी टीवी समेत अन्य सामान की चोरी कर दी। वह भी इन दिनों बाहर गए हुए हैं।
विज्ञापन
कालोनी में रहने वाले लोगों ने जब दो घरों का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने बताया कि अभी दोनों परिवारों के लोग यहां नहीं पहुंचे हैं। इस कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कमरों का ताला टूटने और सामान चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद उपनिरीक्षक जगत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीम आवासीय परिसर में चोरी में लिप्त लोगों का पता लगाएगी। इधर, आवासीय परिसर में रहने वाले परिवारों में चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। महिलाएं ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इससे पहले भी आवासीय परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी थी। इसका लोगों ने विरोध किया था।
विज्ञापन