फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Controversy over removal of wormwood from Nangangad

नजंगधार से कीड़ाजड़ी निकालने को लेकर विवाद

Tue, 01 May 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 01 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Controversy over removal of wormwood from Nangangad
धारचूला एसडीएम कोर्ट में धरना देतीं जिप्ती की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

नजंगधार में कीड़ाजड़ी (यारसागंबू) निकालने को लेकर दो गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आपस में जमकर मारपीट हुई। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना के विरोध में एक पक्ष के लोग एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठी महिलाओं ने आरोपियों को पकड़ने और नजंगधार से सिर्फ जिप्ती के ग्रामीणों को कीड़ा जड़ी निकालने का अधिकार देने की मांग की है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पांगला गांव के कुछ लोग नजंगधार में कीड़ा जड़ी निकालने जा रहे थे। इस बीच गर्बाधार में जिप्ती गांव के लोगों ने पांगला गांव के ग्रामीणों का नजंगधार से कीड़ाजड़ी निकालने का विरोध किया। जिप्ती गांव के लोगों का कहना था कि नजंगधार से कीड़ाजड़ी निकालने का हक उनका है। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


मारपीट में जिप्ती के प्रधान देवी दत्त की पत्नी कौशल्या देवी और इंद्रा देवी को चोटें आई हैं। बाद में घटना के विरोध में जिप्ती के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठ गए। एसडीएम आरके पांडेय, थानाध्यक्ष पीएस नेगी, जिप्ती के प्रधान देवी दत्त और पांगला के प्रधान जनक बिष्ट आपसी सहमति से हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक महिलाएं एसडीएम कोर्ट में डटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed