{"_id":"5c2b9abebdec2256f6520a43","slug":"celebration-aside-the-forest-on-the-other-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ जश्न, दूसरी तरफ धधक रहा जंगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक तरफ जश्न, दूसरी तरफ धधक रहा जंगल
Tue, 01 Jan 2019 10:22 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के खलियाटॉप के जंगल में लगी आग से उठ रहा धुआं
- फोटो : अमर उजाला
सीमांत जिले में पुराने साल की विदाई और नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया। देर रात तक नए साल का जश्न मना और जमकर आतिशबाजी हुई। मुनस्यारी में थर्टी फर्स्ट को पर्यटकों की खासी चहल-पहल रही। हुड़दंगियों की ओर से खलियाटॉप में कैंपिंग के लिए लगाई आग से जंगल धू-धू कर जल रहा है।
विज्ञापन
जिले के अधिकतर क्षेत्रों में थर्टी फर्स्ट का शानदार जश्न मना। चंडाक क्षेत्र में युवाओं की खासी चहल-पहल रही। बेड़ीनाग के चौकोड़ी, पातालभुवनेश्वर में पर्यटकों ने नए साल का जश्न मनाया। डीडीहाट, अस्कोट, थल, गंगोलीहाट, जौलजीबी, धारचूला आदि स्थानों पर नए साल का स्वागत गर्मजोशी के साथ हुआ। थल-मुनस्यारी मार्ग पर बलांती, बेटुलीधार, खलियाटॉप, नंदा देवी मंदिर, ईको पार्क आदि स्थानों पर पर्यटकों ने बर्फ में खूब मस्ती की। थर्टी फर्स्ट के जश्न के दौरान मुनस्यारी के सीलिंग निवासी युवक और उनके साथियों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा बाइक दुर्घटना में जलथ निवासी युवक मनोज राम घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, खलियाटॉप में कैंपिंग के लिए लगाई गई आग से जंगल धू-धूकर जल रहा है। आग और उसका धुआं खलियाटॉप के नीचे की ओर फैलने लगा है। आग पर काबू पाने के लिए वन रेंजर पूरन सिंह देउपा ने टीम को रवाना किया। उधर, थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान के मुताबिक पुलिस रात भर गश्त पर थी। उन्होंने बताया कि मारपीट की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन