फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car falls into ditch, killing one

खाई में गिरी कार, एक की मौत

Wed, 23 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Wed, 23 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

खटीमा से बलुवाकोट रौसाल को जा रही एक कार बुधवार को नैनीपातल के पास खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल से हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रोशनलाल शर्मा और एसडीएम अनुराग आर्य ने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा किया।

विज्ञापन

खटीमा में रहने वाले एक परिवार के सदस्य पूजा के लिए अपने गांव बलुवाकोट रौसाल को जा रहे थे। बुधवार दोपहर उनकी कार नैनीपातल के पास करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने 108 आपात सेवा और पुलिस को दी। पुलिस की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। दुर्घटना में रौसाल निवासी और हाल निवासी खटीमा शंकर दत्त भट्ट (50) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार चालक रमेश चंद्र भट्ट (40) दुर्घटना के बाद से लापता है। पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस में लगाया है और उसकी लोकेशन भी नैनीपातल में ही मिल रही है। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था। दुर्घटना में घायल चंद्रादेवी (50) को 108 सेवा से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि लापता की खोज का काम जारी है। कार में सिर्फ तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed