फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bansbgd injured and killed

बांसबगड़ दुर्घटना में घायल एक और की मौत

Tue, 25 Aug 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Aug 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
 बांसबगड़-कोटा निर्माणाधीन मार्ग पर सोमवार रात हुई पिकप जीप दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने गोचर अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति की मौत बीती रात मौके पर ही हो गई थी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए, इनमें से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजेंद्र साह ने बताया कि मौके पर नेपाल निवासी प्रेमपाल (26) की मौत हो गई थी, जबकि चंपावत जिले के डुमडई निवासी सनोज ओली (28) ने गोचर अस्पताल में दम तोड़ा। दुर्घटना में घायल ललित भट्ट (41) निवासी चंपावत, सुरेश राम (22) निवासी सरमाली नेपाल और जितेंद्र सिंह (27) निवासी जालंधर पंजाब को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। सरमाली नेपाल निवासी श्याम राम और हिमाचल प्रदेश निवासी गोपाल ठाकुर को कम चोट है। यह सभी एक ठेकेदार के साथ काम करते हैं। सोमवार रात यह सभी काम पूरा कर कोटा से बांसबगड़ लौट रहे थे, तभी सेलमाली के पास यह पिकप गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed