फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Arrested MLA's house arrest in house arrest case

घर में घुसकर मारपीट मामले में विधायक प्रतिनिधि गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Fri, 03 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Arrested MLA's house arrest in house arrest case
झूलाघाट में भाजपा का पुतला फूंकते व्यापारी और युवा - फोटो : अमर उजाला

झूलाघाट बाजार में बृहस्पतिवार रात डीडीहाट के विधायक प्रतिनिधि एवं व्यापार संघ अध्यक्ष और उनके साथी ने कस्बे के ही एक व्यापारी से उनके घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ही गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, उनके साथी भीम सिंह गोबाड़ी और दूसरे पक्ष के व्यापारी नवीन भट्ट को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो नवंबर की रात झूलाघाट व्यापार संघ अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी और भीम सिंह गोबाड़ी का व्यापारी नवीन भट्ट के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संजीव जोशी एवं भीम सिंह रात में नवीन भट्ट के घर में घुसे और मारपीट कर दी। रात में ही दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने संजीव जोशी और भीम सिंह गोबाड़ी के खिलाफ धारा 323, 500, 506, 341, 452 आईपीसी के तहत और नवीन भट्ट के खिलाफ 323, 504, 506  के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं और व्यापारियों ने भाजपा का पुतला फूंका
व्यापारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में युवक मंगल दल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भाजपा का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग झूलाघाट का माहौल खराब करने में लगे हैं। संजीव जोशी डीडीहाट के भाजपा विधायक के प्रतिनिधि हैं। मांग की कि मारपीट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बिना कारण गिरफ्तार किए गए नवीन भट्ट को रिहा किया जाए। ऐसा न होने पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में मुकेश वर्मा, दिवाकर भट्ट, रोहित भट्ट, हिमांशु भट्ट, करन राम, गोल्डी भट्ट, ललित चंद, मदन राम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed