{"_id":"a7587391d709e5b835b876a7fd3b5c09","slug":"alto-falls-into-ditch-killing-one-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आल्टो खाई में गिरी एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आल्टो खाई में गिरी एक की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (लोहाघाट) चंपावत
Updated Sun, 22 Mar 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराहीधाम में मां बज्र बाराही के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की आल्टो तल्ली रिखोली के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को देवीधुरा से हल्द्वानी रेफर किया गया। हल्द्वानी लाते वक्त कार स्वामी की मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को पारस गांव के चंचल सिंह फर्त्याल अपनी नई आल्टो कार से देवीधुरा की मां बज्र बाराही के दर्शन से लौट रहे थे। कार को वह खुद चला रहे थे। ढोलीगांव और पारस के बीच तल्ली रिखोली में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार मालिक चंचल सिंह (50), उनकी पत्नी पुष्पा (42), पुष्पा देवी (25), पत्नी नंदन सिंह, बेटी रोशनी (6), जानकी देवी (27), पत्नी पान सिंह और बेटा दीपक सिंह (8) घायल हो गए। घायलों को 108 से देवीधुरा अस्पताल ले गया लेकिन डाक्टर न होने पर सभी को हल्द्वानी रेफर किया गया। हल्द्वानी लाते वक्त चंचल सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन