{"_id":"5c7d627dbdec2214442465e8","slug":"91551721085-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण न मिलने के सदमे में महिला ने लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आभूषण न मिलने के सदमे में महिला ने लगाई आग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वर्णकार को बनाने के लिए दिया गया दो तोले का मंगलसूत्र वापस मिलने की उम्मीद खो चुकी महिला ने सदमे में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।
इससे वह 40 फीसदी तक झुलस गई है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि जिस स्वर्णकार को उसने मंगलसूत्र बनाने के लिए दिया था, वह तेजाब हमले के मामले में जेल में बंद है।
कनालीछीना विकास खंड के बिरकाना गांव की पुष्पा देवी (24) ने रविवार रात मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजन 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाए। यहां एसआई एचआर चंदेल ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। पुष्पा के पति जगदीश सिंह ने बताया कि 25 दिन पूर्व उन्होंने दो तोले के मंगलसूत्र में एक तोला और जोड़ने के लिए इसे छड़नदेव के स्वर्णकार सुरेश वर्मा को दिया था। इस बीच, स्वर्णकार तेजाब हमले में जेल चला गया।
विज्ञापन
मंगलसूत्र लौटाने को लेकर स्वर्णकार के परिजनों से पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इससे उनकी पत्नी परेशान हो गई। मंगलसूत्र वापस मिलने की उम्मीद खो बैठी पुष्पा ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे उसका गला, दोनों हाथ और चेहरा झुलस गया है। एसआई एचआर चंदेल ने बताया कि चेहरा झुलसने से महिला बोलने की हालत में नहीं है।