{"_id":"5bfd7cc6bdec22418f491c51","slug":"91543339206-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंता ने चालक पर, चालक ने अभियंता पर लगाए आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियंता ने चालक पर, चालक ने अभियंता पर लगाए आरोप
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता ने एक जीप चालक पर मारपीट करने और सरकारी कागजात फाड़ने के आरोप लगाए हैं। जीप चालक ने भी अभियंता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने डीडीहाट थाने में तहरीर सौंपी है।
पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता ने तहरीर में कहा है कि मंगलवार को वह देवीसौना-खेतार कन्याल से गराली मोटर मार्ग के निरीक्षण के लिए गए थे। आरोप लगाया कि वाहन चालक ने अन्य साथियों के साथ उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय प्रपत्र फाड़ दिए। कनिष्ठ अभियंता ने आरोपी चालक सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
इधर, वाहन चालक की ओर से भी पुलिस में तहरीर सौंपकर अभियंता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि जब वह वाहन से आ रहा था तो एक स्थान पर पत्थर गिर रहे थे। इस पर उसने अभियंता से कोई हादसा न हो, इसके लिए एक कर्मचारी को मौके पर तैनात करने का अनुरोध किया था, लेकिन अभियंता नाराज हो गए और उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच कर रहे एसआई एमएस बोहरा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।