{"_id":"5a6cb4f94f1c1b80268b6b02","slug":"91517073657-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में बिजली चोरी के सात मामले पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर में बिजली चोरी के सात मामले पकड़े
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विद्युत विभाग ने शनिवार को नगर क्षेत्र में छापामार अभियान चलाकर बिजली चोरी के सात मामले पकड़े। इन सभी मामलों में जुर्माने का आकलन किया जा रहा है। उसके बाद सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इनमें एक मामला स्कूल में विद्युत चोरी का भी है।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एनएस गर्खाल ने बताया कि शनिवार को उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट, सहायक अभियंता एचएस सौन, जेई एमएस बृजवाल, लाइनमैन आनंद सिंह मनराल, बलवंत सिंह ने विद्युत चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया।
इस दौरान ऐंचोली में दिव्या गुप्ता, चंद्रभागा में किडजी स्कूल, चंद्रभागा में किशन सिंह, विकास भवन के निकट मनमोहन जोशी, लुंठ्यूड़ा मार्ग पर केशव दत्त, धारचूला रोड पर उमेद सिंह दिगारी और जवाहर सिंह दिगारी के यहां विद्युत चोरी के मामले पकड़ में आए। इन लोगों ने लाइन से सीधे कटिया डालकर और मीटर के बाहर से लाइन अपने घरों तक पहुंचा दी थी। इन सभी मामलों का आकलन करने के बाद जुर्माना तय होगा और रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।