फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1.5 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

1.5 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
1.5 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
पिथौरागढ़। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने 1.5 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। एक सप्ताह के भीतर स्मैक पकड़ने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन


एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। इसके तहत मंगलवार को अपटैक तिराहे के पास स्टेडियम क्षेत्र निवासी किशोर भट्ट के पास से 1.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। स्मैक पकड़ने वाली टीम के उत्साहवर्द्धन के लिए एसपी ने 2500 रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


युवक को पकड़ने वाली टीम में सीओ राजन सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक राजवीर नेगी, कांस्टेबल दीवान नाथ, मनोज देव, अशोक सिंह, मोहन बोरा शामिल थे। इससे पहले एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, एसओजी और कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नगर के विण तिराहे से दौला को जाने वाली सड़क पर नागेंद्र सिंह महर (25) निवासी विरगोली गंगोलीहाट के कब्जे से 1.27 ग्राम स्मैक बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed