फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पत्नी से मारपीट करने के आरोपी पति को जेल भेजा

पत्नी से मारपीट करने के आरोपी पति को जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से मारपीट करने के आरोपी पति को जेल भेजा
पिथौरागढ़। दहेज की मांग को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के भाटकोट निवासी फरहा खान पुत्री इस्तियाक अहमद ने 16 अप्रैल को अपने पति आसिफ खान और ससुराल वालों के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज, उत्पीड़न और दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/504/506/498 (ए) भादवि और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। इस मामले में जांच के बाद मंगलवार को तिलढुकरी निवासी आसिफ खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक सुशीला आर्या, उप निरीक्षक दिनेश चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed