{"_id":"5acf96f84f1c1b5d3e8b4cff","slug":"61523554040-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान टूटी, बकरी चरा रहे बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चट्टान टूटी, बकरी चरा रहे बालक की मौत
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वनराजि किमखोला गांव के जंगल में एक चट्टान दरक गई। टूटी चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बकरी चरा रहा एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालक ने दम तोड़ दिया।
जौलजीबी के वनराजि किमखोला गांव निवासी शेर सिंह का पुत्र महेश (12) बकरी चराने जंगल गया था। इस बीच पहाड़ी पर एक चट्टान दरक गई। महेश चट्टान से टूटे पत्थरों की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान बालक वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीण घायल बालक को लेकर घर पहुंचे।
यहां से परिजन बालक को जिला अस्पताल लाए, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बृृहस्पतिवार को पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने दैवी आपदा के तहत प्रभावित परिवार को मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
लावारिस मरीज की मौत
जिला अस्पताल में भर्ती एक लावारिस मरीज की मौत हो गई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। गंगोलीहाट से 31 मार्च को 108 ने घायल हाल में 56 वर्षीय व्यक्ति को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल के सिर पर गहरी चोट लगी थी। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस को मरीज का कोई तीमारदार नहीं मिला। इस बीच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। मृतक नेपाली मजदूर बताया जा रहा है।