फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   रात को रेत ढो रहे वाहनों पर रोक लगे

रात को रेत ढो रहे वाहनों पर रोक लगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
रात को रेत ढो रहे वाहनों पर रोक लगे
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। महाकाली नदी में हो रहे अवैध खनन से लदे ट्रक देर रात तक चलने से बड़ालू के लोगों को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों द्वारा रात को प्रेशर हार्न बजाते हुए गुजरने से सड़क किनारे रहने वाले भवन स्वामी खासे परेशान हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर रात को चलने वाले वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


खनन पर रोक के बावजूद महाकाली नदी के किनारे तालेश्वर, लाटेश्वर, श्मशान घाट, कानड़ी, सीमू और बलतड़ी में शाम होते ही रेत से भरे ट्रक चलने लगते हैं। देर रात ये वाहन झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर दौड़ते हुए जिला मुख्यालय मे आते हैं। रात भर चलने इन वाहनों से गौरीहाट, बड़ालू, वड्डा और भड़कटिया के लोग परेशान हैं। बड़ालू के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल चंद ने एसपी को पत्र लिखकर रात भर रेत ढोने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed