{"_id":"5bba3b79867a55163a5c7d67","slug":"41538931577-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशनरी की दुकान में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशनरी की दुकान में आग लगी
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। चामुंडा रोड स्थित नारायण बोरा की स्टेशनरी की दुकान में रविवार दोपहर करीब 12 बजे आग लगने से हजारों का सामान जल गया। पड़ोस के दुकानदार ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो उन्होंने नारायण बोरा और दुकान में काम करने वालों को इसकी सूचना दी।
रविवार होने के कारण दुकान बंद थी। बोरा के परिजनों ने दुकान का ताला खोला। आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कापी, किताब के साथ एक सीसीटीवी और तार जल गए। करीब पचास हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। नारायण बोरा नगर से बाहर हैं। बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।