फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव

जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव

Sun, 17 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील के रूईनाथल गांव के नजदीक एक युवक और युवती ने पेड़ में फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी और विवाहित थे। मृतक युवक रोलर ड्राइवर था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। राजस्व पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार की शाम चार बजे रुइनाथ गांव के पास डांगीगांव के जंगल में एक बच्चे ने पेड़ से लटकी युवक व युवती की लाश देखी। इसके बाद ग्राम प्रहरी ने तहसील कार्यालय में सूचना दी। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों लाशों को कब्जे में लिया। जिनकी शिनाख्त जगत सिंह (33) पुत्र शेर सिंह निवासी बरा (बांसबगड़), तहसील- मुनस्यारी व ललिता देवी (25) पत्नी श्याम सिंह निवासी लेजम (थल) के रूप में हुई। मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद मौके पर बुलाया गया। दोंनों शवों का पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिए हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक शादीशुदा था। उसकी पत्नी और बेटा डीडीहाट में रहते हैं। युवती की दो महीने पहले शादी हुई थी। लोगों ने इन दोनों को दिन में थल बाजार में घूमते देखा था।
विज्ञापन

राजस्व दल में तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र बोहरा, कमल कोठारी राजस्व उप निरीक्षक महिमा भट्ट, मनीषा बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed