फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सो रही वृद्धा पर तेंदुए ने किया हमला

सो रही वृद्धा पर तेंदुए ने किया हमला

Fri, 20 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सो रही वृद्धा पर तेंदुए ने किया हमला
बैतड़ी/पिथौरागढ़। बैतड़ी में तेंदुए का आतंक जारी है। घर पर सो रही एक वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजनों ने जागने के बाद तेंदुए को घर से खदेड़ा। हमले में बुरी तरह घायल वृद्धा को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बैतड़ी के तल्ला सौराड़ क्षेत्र के कोटी गांव निवासी वृद्धा डिगरी बिष्ट पर बृहस्पतिवार आधी रात में तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। वह सोने से पहले कमरे का दरवाजा बंद करना भूल गई थी। वृद्धा की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने डंडे फटकार कर तेंदुए को घर से बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद तेंदुए जंगल की ओर भाग गया। वहीं, तेंदुए के हमले में घायल डिगरी बिष्ट को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने बताया कि सिर पर गहरे जख्म आए हैं। पिछले एक साल के भीतर बैतड़ी में तेंदुए के हमले में 22 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने तेंदुए के आतंक से निजात की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed