फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला, अस्कोट, झूलाघाट में पकड़ी गई अवैध शराब

धारचूला, अस्कोट, झूलाघाट में पकड़ी गई अवैध शराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
धारचूला, अस्कोट, झूलाघाट में पकड़ी गई अवैध शराब

विज्ञापन
धारचूला/अस्कोट/झूलाघाट/बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत धारचूला, अस्कोट, झूलाघाट और बेड़ीनाग में अवैध शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


धारचूला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात साढ़े नौ बजे जमतड़ी बैंड में थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक जीप से अंग्रेजी शराब की 13 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक हयात राम निवासी रांथी और विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को अस्कोट में थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान देवल निवासी नवीन सिंह के कब्जे से 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। झूलाघाट के कानड़ी में छापेमारी के दौरान कानड़ी निवासी भगवान सिंह कठायत की दुकान से 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब बरामद करने वाले दल में थानाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, एसओजी के एसआई हेम तिवारी आदि शामिल थे। बेड़ीनाग के थाना प्रभारी हेम चंद्र पंत ने बताया कि त्रिपुरादेवी बाईपास के पास चेकिंग के दौरान भंडारीगांव निवासी लक्ष्मण सिंह को 24 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed