फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दूध के मापक से दारू परोस रहे बार

दूध के मापक से दारू परोस रहे बार

Thu, 12 Apr 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
दूध के मापक से दारू परोस रहे बार
पिथौरागढ़। नगर के बार मानकों को ताख पर रखकर दूध के मापक से दारू परोस रहे हैं। अल्युमीनियम के बने मापक शराब की आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित हैं। ऐसे में शराब के शौकीनों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं, मानकों के उल्लंघन से उनकी जेब भी ढीली हो रही है।
विज्ञापन


प्रशासन और बांट-माप विभाग की संयुक्त छापेमारी में यह खुलासा हुआ है। नायब तहसीलदार भरत सिंह और विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक शांति भंडारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नगर के दो बार में छापा मारा। यहां अल्युमीनियम के बने मापक से ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी, जबकि अल्युमीनियम का मापक सिर्फ दूध और तेल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका शराब बार में इस्तेमाल प्रतिबंधित है। दरअसल शराब अल्युमीनियम के बर्तन के साथ प्रतिक्रिया कर विषैली हो जाती है, लेकिन यहां बार में धड़ल्ले से अल्युमीनियम के मापक से शराब परोसी जा रही है। बार 30 और 60 एमएल के मानक के बजाय 25 और 50 एमएल के मानक से शराब दे रहे हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ निरीक्षक भंडारी ने बताया कि मानकों के उल्लंघन पर शराब बार का चालान किया है। इन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बार को 30 और 60 एमएल के स्टील के मापक का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही टीम ने नगर की हार्डवेयर दुकानों और सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में भी छापे मारे। यहां भी दुकानदार मानकों का उल्लंघन करते पकड़े गए। इन दुकानों में तोल मशीनों का सत्यापन नहीं कराया गया था। बांटों में भी अनियमितता पकड़ी गई। सभी दुकानदारों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक मूल्य पर दो दुकानों के चालान
प्रशासन और बांट-मांप विभाग की टीम ने एमआरपी से अधिक मूल्य वसूलने पर दो दुकानों का चालान किया है। इन दुकानदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन को काफी समय से नगर में अधिक मूल्य पर कोल्ड ड्रिंक बेचने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद दुकानों पर छापेमारी की गई। प्रशासन और विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों पर कोल्ड ड्रिंक खरीदी। दुकानदारों से एमआरपी से पांच रुपये ज्यादा वसूले। इसके बाद मौके पर ही दुकानदारों के चालान काटे गए।


मिठाई में पकड़ी घटतौली
संयुक्त टीम ने केएमओयू स्टेशन रोड पर एक मिठाई की दुकान पर घटतौली पकड़ी। टीम ने ग्राहक बनकर एक किलो मिठाई मांगी। दुकानदार ने एक किलो मिठाई के बजाय 880 ग्राम मिठाई दी। बाद में तोल पर इसका पता चला। इसके बाद दुकानदार का चालान काट दिया गया। विभाग की निरीक्षक ने बताया कि दुकानदार ने मिठाई के साथ ही डिब्बे का भी वजन लिया, जबकि मिठाई के साथ डिब्बे का वजन लिया जाना अवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed