फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विवाहिता ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती

विवाहिता ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुरानाथल क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय विवाहिता ने गृह कलह से तंग आकर घर में पड़ी चूहे मारने की दवा खा ली। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग लाए। चिकित्सकों ने विवाहिता की हालत खतरे से बाहर बताई है। तहसीलदार रघुवीर सिंह ने विवाहिता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि उसके मायके के पास का एक व्यक्ति उसे शादी के पहले से परेशान करता है। वह आजकल हल्द्वानी में नौकरी कर रहे उसके पति को फोन कर उसके खिलाफ अनर्गल बातें करता है। इस कारण पति-पत्नी में अक्सर कलह रहती है। शनिवार को भी उसका पति से फोन में विवाद हुआ था। उसके बाद उसने तंग आकर आत्महत्या के इरादे से घर में पड़ी चूहे मारने की दवा खा ली।
विज्ञापन


परिजनों को पता चलने पर वे उसे अस्पताल लाए। तहसीलदार रघुवीर सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज पाटनी ने विवाहिता की हालत खतरे से बाहर बताई है। बताया जा रहा है कि युवती का विवाह दो साल पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed