फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में फिर पकड़ी गई हरियाणा में बनी शराब

पिथौरागढ़ में फिर पकड़ी गई हरियाणा में बनी शराब

Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में फिर पकड़ी गई हरियाणा में बनी शराब
पिथौरागढ़। एसपी के आदेश पर और पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने नगर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की एसओजी टीम ने नगर क्षेत्र में कार (यूए 08 जे-5868) से हरियाणा में बनी 35 पेटी शराब बरामद की।
विज्ञापन


शराब लेकर आ रहे हरियाणा के दुर्गानगर कालोनी जिला रोहतक निवासी दीपक सिंह, संदीप शर्मा और बोहर जिला रोहतक निवासी अमन नंदलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा ने बताया कि जिस कार से यह शराब लाई जा रही थी छानबीन में पता चला कि कार का नंबर फर्जी है। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 2.5 लाख रुपये है। शराब पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी के साथ मनमोहन भंडारी, अनिल मर्तोलिया, अशोक कालाकोटी और अरविंद भी शामिल थे।
विज्ञापन


तीनों तस्करों के खिलाफ कोतवाली में आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पकड़ी गई शराब जब्त कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने शराब पकड़ने वाली टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed