फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पूर्व कैप्टन के खाते से उड़ाई सवा लाख की रकम

पूर्व कैप्टन के खाते से उड़ाई सवा लाख की रकम

Wed, 02 Aug 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कैप्टन के खाते से उड़ाई सवा लाख की रकम
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन के खाते से साइबर अपराधियों ने 1.23 लाख रुपये की रकम निकाल ली है। उनके खाते से यह रकम मार्च से लगातार निकल रही है। उनको अब जाकर इसका पता चला। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जीएस सामंत ने बताया कि नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त आर्मी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ने रिपोर्ट में कहा है कि डीडीहाट की स्टेट बैंक शाखा में उनका और उनकी पत्नी के नाम पर एक संयुक्त खाता है। मार्च में उनकी पत्नी को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उनका एटीएम बंद होने की जानकारी दी। फोन करने वाला व्यक्ति अपने को मुंबई से स्टेट बैंक का अधिकारी बता रहा था। उनकी पत्नी फोन करने वाले के झांसे में आ गई और संयुक्त खाते की संख्या, एटीएम का कोड उसे बता दिया। तब से अब तक उनके संयुक्त खाते से दिल्ली, गुरुग्राम इलाकों से 1.23 लाख रुपये की खरीदारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली में इलाज करा रहे पूर्व कैप्टन को डीडीहाट पहुंचने पर इस मामले की जानकारी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरा मामला दर्ज कर साइबर अपराध की देहरादून शाखा को भी भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को भी अपने एटीएम और पासबुक की जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed