फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चिटफंड कंपनी के संचालक के खिलाफ जांच के लिए छतीसगढ़ जाएगी पुलिस

चिटफंड कंपनी के संचालक के खिलाफ जांच के लिए छतीसगढ़ जाएगी पुलिस

Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
चिटफंड कंपनी के संचालक के खिलाफ जांच के लिए छतीसगढ़ जाएगी पुलिस
पिथौरागढ़। करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के संचालक के खिलाफ दस्तावेज जुटाने के लिए शीघ्र ही पिथौरागढ़ पुलिस टीम छत्तीसगढ़ जाएगी। पुलिस के अनुसार लोगों से धोखाधड़ी करने वाला चिटफंड कंपनी का संचालक इस समय छत्तीसगढ़ में जेल में बंद है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ निवासी नरेंद्र सिंह ने एक चिटफंड कंपनी के खिलाफ उसकी जमा पूंजी हड़पने का आरोप लगाते हुए पिछले 30 अक्तूबर 2018 को मुकदमा दर्ज कराया था। नरेंद्र की तहरीर पर पिथौरागढ़ कोतवाली में चिटफंड कंपनी के संचालक रवींद्र सिंह सिद्धू के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है चिटफंड कंपनी ने नरेंद्र सिंह के साथ ही अन्य कई लोगों के भी लाखों रुपये हड़पे हैं। धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धौनी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी 420 के तहत मुकदमा दर्ज है। वह वहां की एक जेल में बंद है। निकाय चुनावों में व्यस्तता के कारण आरोपी की जांच के लिए टीम नहीं जा सकी। शीघ्र ही आरोपी के संबंध में दस्तावेज जुटाने के लिए एक टीम छत्तीसगढ़ जाएगी। जांच अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद पेशी के लिए पिथौरागढ़ लाने को लेकर न्यायालय में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed