फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चोरी कर भाग रहे चार युवकों को एसएसबी ने पकड़ा

चोरी कर भाग रहे चार युवकों को एसएसबी ने पकड़ा

Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चोरी कर भाग रहे चार युवकों को एसएसबी ने पकड़ा
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमा पर तैनात एसएसबी ने पिथौरागढ़ से 50 हजार रुपये की चोरी कर नेपाल भाग रहे पांच नेपाली युवकों में से चार को पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया है। एक युवक नेपाल भागने में कामयाब हो गया। झूलाघाट पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन


झूलाघाट थाने से मिली जानकारी के अनुसार चंडाक निवासी ठेकेदार भुवन तिवारी ने मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनके वहां काम करने वाले पांच नेपाली युवक 50 हजार रुपये की चोरी कर नेपाल भाग रहे हैं। इसी आधार पर कोतवाली पुलिस ने जिले के सभी थानों को इसकी सूचना देे दी। इस पर सीमा पर तैनात एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक संग्राम सिंह और उनकी टीम ने चार लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों की पहचान बैतड़ी के पुरचूड़ी नगरपालिका वार्ड संख्या 9 डुंगरी गांव के शंकर भंडारी, राम भंडारी, पद्म भंडारी और महेश भंडारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसएसबी ने सभी को पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया हैं, पांचवां व्यक्ति करन भंडारी सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर नेपाल भागने में कामयाब रहा। करन को पकड़ने के लिए झूलाघाट पुलिस ने नेपाल पुलिस के साथ मिलकर जूलाघाट (नेपाल) के बस पार्क में खोजबीन की, लेकिन आरोपी वहां से भी भागने में कामयाब हो गया। जूलाघाट थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे ने करन का हुलिया गोठलापानी पुलिस को दे दिया है। झूलाघाट थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि चारों के पास 12 हजार रुपये बरामद हुए है। मुख्य आरोपी करन के पास शेष 38 हजार रुपये हैं। चारों आरोपियों को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed