फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दादा-दादी का हत्यारा सात दिन की रिमांड में

दादा-दादी का हत्यारा सात दिन की रिमांड में

Mon, 17 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दादा-दादी का हत्यारा सात दिन की रिमांड में
बैतड़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में दादा-दादी की हत्या करने के आरोपी को न्यायालय के निर्देश पर सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बैतड़ी पुलिस मुख्यालय ने इलाका पाटन प्रहरी कार्यालय को अनुसंधान (जांच) के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बैतड़ी प्रहरी कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार सुनर्या गांवपालिका, वार्ड नंबर सात, पत्थरकोट गांव में मानसिक संतुलन खो चुका 24 वर्षीय लोकेंद्र कुंवर शुक्रवार सुबह से ही नशा करके आया था। उसने सुबह 11 बजे नशे की हालत में सबसे पहले अपने भाई अमर कुंवर और पत्नी को पीटा। बच्चों द्वारा मां और पुलिस को बुलाने से पहले ही उसने गुस्से में जलती लकड़ी से दादा-दादी को बुरी तरह पीट-पीटकर मार दिया।
विज्ञापन


आरोपी का पिता दार्चुला में मजदूरी करता है। जांच अधिकारी गिंद्र बहादुर बोगटी ने बताया कि जांच के लिए क्षेत्र में कई टुकड़ियों में प्रहरी बल को भेजकर हत्या के सुराग एकत्र किए जा रहे हैं। बैतड़ी के पत्रकार भगीरथ अवस्थी ने बताया क्षेत्र में पहली बार पोते द्वारा दादा-दादी की हत्या से लोग सहमे हैं। लोगों ने प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed