फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चीन सीमा पर पाछू गांव में संदिग्ध युवक मिला

चीन सीमा पर पाछू गांव में संदिग्ध युवक मिला

Sat, 03 Mar 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
चीन सीमा पर पाछू गांव में संदिग्ध युवक मिला
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन सीमा के पास स्थित पाछू गांव से 35 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को आईटीबीपी ने हिरासत में लिया है। स्थानीय और केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मल्ला जोहार के पाछू गांव में एक मकान में यह युवक मिला है। पूछताछ में उसने खुद का नाम लल्लू आदिवासी पुत्र नर्मदा आदिवासी निवासी ग्राम चौदास, रीवा मध्यप्रदेश बताया है। पाछू गांव के लोग इस समय मौसमी प्रवास पर घाटियों में गए हैं। 15 नवंबर से इस गांव में लोग नहीं रहते। पाछू गांव तक जाने वाला पैदल रास्ता बर्फ के कारण बंद है और इस गांव में सिर्फ हेलीकॉप्टर से ही पहुंचा जा सकता है। इस इलाके में आईटीबीपी की अग्रिम चौकी में ही कुछ जवान रहते हैं।
विज्ञापन


आईटीबीपी की अंतिम चौकी मिलम के गोरी नदी के पार पाछू गांव में संदिग्ध व्यक्ति का पाया जाना सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि पाछू जाने का रास्ता नवंबर से बंद पड़ा है। वहां पहुंचने का अन्य कोई रास्ता नहीं है। पाछू से उस व्यक्ति को पकड़कर आईटीबीपी ने हिरासत में लेकर मिलम चौकी में रखा है और पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय से 67 किमी दूरी पर स्थित पाछू गांव तक पहुंचने में पांच दिन का समय लगता है। उधर, पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को जिला मुख्यालय लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि मध्यप्रदेश का यह व्यक्ति कैसे और क्यों इतनी दूर पाछू गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed