{"_id":"5a15bb384f1c1b0d698bd727","slug":"181511373624-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट में व्यापारी ने महाकाली में लगा दी छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूलाघाट में व्यापारी ने महाकाली में लगा दी छलांग
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। यहां के युवा व्यापारी कैलाश सिंह बिष्ट (35) पुत्र केशर सिंह बिष्ट ने बुधवार की सुबह करीब आठ बजे महाकाली में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में व्यापारी का कहीं पता नहीं लग पाया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने खोजबीन अभियान शुरू कर दिया है। देर शाम तक व्यापारी का कहीं पता नहीं चल पाया है।
थाना प्रभारी टीएस राणा ने बताया कि झूलाघाट में परचून की दुकान चलाने वाले कैलाश सिंह बिष्ट ने आज सुबह उफनती महाकाली में छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार यह व्यापारी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं। व्यापारी को नदी में छलांग लगाते हुए कई लोगों ने देख लिया। कुछ लोगों ने नदी की तरफ दौड़ भी लगाई लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण व्यापारी का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने नदी के किनारे करीब तीन किलोमीटर तक खोजबीन की। देर शाम तक खोजबीन का काम जारी रहा लेकिन व्यापारी का कोई पता नहीं चल पाया है। एक युवा व्यापारी द्वारा अचानक इस तरह का कदम उठाए जाने से लोग सकते में हैं।