फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   साइबर अपराधियों ने किया क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी का प्रयास

साइबर अपराधियों ने किया क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी का प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने किया क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी का प्रयास
पिथौरागढ़। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में ठगों ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर ओटीपी नंबर पूछकर ठगने का प्रयास किया। खाताधारक द्वारा ओटीपी नंबर नहीं देने से अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


साइबर अपराधियों द्वारा अब तक एटीएम कार्ड बंद होने के नाम पर पिनकोड पूछकर खातों से रुपये उड़ाने के मामले आते थे। अब यह अपराधी क्रेडिट कार्ड जारी करने के नाम भी लोगों को चूना लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामला कुछ दिन पूर्व पिथौरागढ़ में हुआ।
विज्ञापन


एक बैंक के खाताधारक के पास फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताते हुए उनके नाम से क्रेडिट कार्ड इश्यू होने की बात कही। खाताधारक को क्रेडिट कार्ड के फायदे बताते हुए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेज दी लेकिन ओटीपी मांगने पर जब खाताधारक ने सवाल किया तो सामने वाले ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से खाते से रकम चोरी होने से बच गई। खाताधारक के अनुसार बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड उन्हें इश्यू करने संबंधी फोन और मैसेज पहले भी आए थे। उन्हें ओटीपी के लिए बैंक की ही आईडी से मैसेज भेजा गया। बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंक किसी भी खाताधारक से ओटीपी नहीं मांगता है। इस तरह के फोन काल्स आने पर ओटीपी नहीं बतानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed