फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शराबियों के कारण शहर में देर शाम तक रहा अराजकता का माहौल

शराबियों के कारण शहर में देर शाम तक रहा अराजकता का माहौल

Mon, 19 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
शराबियों के कारण शहर में देर शाम तक रहा अराजकता का माहौल
पिथौरागढ़। मतदान के बाद पिथौरागढ़ नगर के विभिन्न हिस्सों में शराबियों के कारण अराजकता का माहौल रहा। सिल्थाम से लेकर जीआईसी क्षेत्र तक शराबी सड़कों पर हंगामा काटते नजर आए। इसके चलते आम लोगों को सड़कों पर निकलने में भी डर महसूस हुआ।
विज्ञापन


रविवार रात आठ बजे से शहर की तमाम सड़कों पर शराबियों ने हंगामा काटा। बैंक में रोड पर कुछ शराबी घंटों तक गाली गलौज करते नजर आए। शराबियों के कारण जिला अस्पताल, महिला अस्पताल से लौटने वाले तीमारदारों में भी भय बना रहा। इसके अलावा तमाम कार्यों के लिए घरों से बाहर निकलने में भी लोग शराबियों से डरे रहे।
विज्ञापन


चिमस्यानौला, लिंक रोड आदि स्थानों में भी असामाजिक तत्व सड़कों में झगड़ते नजर आए। इस कारण शहर में देर शाम तक रहा अराजकता का माहौल रहा। इतना ही नहीं सोमवार सुबह भी कुछ शराबी सड़कों पर पड़े नजर आए। बैंक रोड पर एक व्यक्ति लगभग ढाई घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। सैकड़ों की संख्या में वहां से वाहन गुजर रहे थे। इससे उसके चपेट में आने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय व्यापारियों के अलावा राहगीरों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। इसके बावजूद पुलिस ने उसे उठाया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बजेटी में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा
तीन दिन पूर्व नगर के न्यू बजेटी में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। चोरों ने बजेटी निवासी डॉ.पीतांबर अवस्थी के मकान के दोमंजिले में घुसकर पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में एक सोने का नेकलेस और एक अंगूठी रखी थी। डॉ.अवस्थी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। चोर का पता नहीं लग पाया है। नगर में चोरों की सक्रियता से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed