{"_id":"5aba80a94f1c1b8e778b8047","slug":"161522172073-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस समेत एक गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट। एसओजी और अस्कोट पुलिस ने जौलजीबी से तस्करी कर ले जाई जा रही चरस समेत बलुवाकोट निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद चरस की कीमत स्थानीय बाजार में सवा लाख रुपये आंकी गई है।
मंगलवार को एसपी अजय जोशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार शाम सात बजे एसओजी और थाने के संयुक्त दल ने अस्कोट के बेड़ा के पास ऊंचाकोट क्षेत्र से चरस समेत बलुवाकोट के ढुंगातोली हाल धारचूला के हाट निवासी दिनेश वर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास 1.35 किलो चरस बरामद हुई। वह जौलजीबी से चरस की तस्करी कर अस्कोट पहुंचा था। इसकी योजना मादक पदार्थ की खेप पिथौरागढ़ होते हुए बाहरी क्षेत्रों में सप्लाई की थी। आरोपी पर एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
इससे पहले एसओजी, थाना पुलिस और खुफिया एजेंसी ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, एसओ संजय सिंह, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, अशोक कालाकोटी, संजीत राणा, राजेंद्र गोस्वामी थे। एसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की है।