फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भौड़ी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त दो घायल

भौड़ी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त दो घायल

Mon, 12 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भौड़ी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त दो घायल
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से कमतोली जा रही कार भौड़ी नामक स्थान पर असंतुलित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल के अधिकारी एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं करा पाए। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने घायल निजी एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजने की व्यवस्था की और अपने खर्चे पर एक फार्मेसिस्ट भी भेजा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार अपराह्न करी तीन बजे पिथौरागढ़ से कमतोली जा रही मारुती 800 कार जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर भौड़ी नामक स्थान के पास असंतुलित होकर 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। भौड़ी गांव के लोगों ने दोनों घायलों को खाई से निकाला। 108 सेवा के वाहन से जिला मुख्यालय भिजवाया। घायलों की पहचान जगदीश राम (28) पुत्र दीवानी राम, रवि कुमार (20) पुत्र शेर राम निवासी मुनड़ी (कमतोली) के रूप में हुई है। घायलों में जगदीश राम की हालत गंभीर है। डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed