फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ से बहला फुसलाकर ले जाई गई महिला मेरठ में बेची

पिथौरागढ़ से बहला फुसलाकर ले जाई गई महिला मेरठ में बेची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से बहला फुसलाकर ले जाई गई महिला मेरठ में बेची
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के एक गांव से कुछ दिन पहले लापता हुई महिला शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंची। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसे मेरठ से एक युवक पिथौरागढ़ लेकर आया। राजस्व पुलिस की पूछताछ में महिला बार-बार अपने बयान बदलती रही। बयानों के आधार पर उसे मेरठ में बेचे जाने की बात भी सामने आ रही है। शनिवार को महिला को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। इधर, मानव तस्करी से तार जुड़े होने की आशंका को देखते हुए एलआईयू भी सक्रिय हो गई है। एलआईयू के अधिकारियों ने भी इस महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव से एक 37 साल की महिला तीन जून को लापता हो गई थी। महिला के परिजनों की ओर से इस मामले में राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान महिला को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके मेरठ में होने का पता चला। राजस्व पुलिस के दबाव के बाद एक युवक महिला को शुक्रवार को स्विफ्ट कार से पिथौरागढ़ लाया। इस युवक ने स्वयं को जिस व्यक्ति के साथ महिला रह रही थी उसका रिश्तेदार बताया। इसके बाद महिला से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने अपनी मर्जी से एक व्यक्ति के साथ मेरठ जाने की बात कही। बाद में उसने उसी व्यक्ति के साथ रहने का एक शपथपत्र भी राजस्व पुलिस को सौंपा। दोबारा पूछताछ में महिला ने अपने बयान बदल दिए। बाद में पेट दर्द की शिकायत होने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे राजस्व उपनिरीक्षक जीएस कुटियाल ने बताया कि महिला बार-बार अपने बयान बदल रही है। महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब शनिवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। मेरठ से यहां पहुंची महिला के 16 और 15 साल के दो बच्चे हैं। महिला के पिथौरागढ़ आने की सूचना पर दोनों बच्चे भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की जिला पंचायत सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी भट्ट का कहना है कि पहाड़ की भोली भाली महिलाओं को बहला फुसलाकर यहां से शहरी क्षेत्रों में ले जाकर बेचा जा रहा है। कई महिलाएं लापता हो चुकी हैं। इससे कई घर परिवार टूट चुके हैं। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर इस तरह के धंधे में लिप्त लोगों को सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed