{"_id":"5c8a87fcbdec22140233481c","slug":"151552582652-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ मायके से लौट रही विवाहिता ने गटका जहर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के साथ मायके से लौट रही विवाहिता ने गटका जहर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। पति और बेटे के साथ मायके से ससुराल लौट रही एक विवाहिता ने बाजार में ही जहर पी लिया। घर पहुंचने के बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ समकोट गांव निवासी बलवंत सिंह की पत्नी हेमा देवी उम्र 28 वर्ष मंगलवार को अपने मायके होकरा गांव गई थी। बुधवार शाम को वह अपने पति और आठ साल के बेटे के साथ ससुराल को लौटी। कुछ समय के लिए दोनों समकोट बाजार में रुके। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हेमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
घर पहुंचने पर उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर रात में प्राथमिक अस्पताल तेजम पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने हेमा देवी को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही नाचनी थाने से एसओ महेश कांडपाल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की सूचना पर होकरा गांव से मायके वाले भी नाचनी पहुंच गए। एसओ महेश कांडपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला के जहर पीने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि ससुरालियों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।