{"_id":"5afdb88d4f1c1bd2408b6199","slug":"151526577293-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से कई होटलों में हुआ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से कई होटलों में हुआ दुष्कर्म
Updated Thu, 17 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट की किशोरी से रिश्ते के मामा ने उत्तराखंड के साथ ही नेपाल और कर्नाटक के कई होटलों में दुष्कर्म किया। रुपयों के बंदोबस्त के लिए गंगोलीहाट आया आरोपी धरा गया तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी पर धाराएं बढ़ा दी हैं। पीड़िता को काउंसलिंग के साथ ही परिजनों को सौंप दिया गया है।
सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपी ने किशोरी को टनकपुर से लेकर नेपाल और कर्नाटक के कई होटलों में रखा और दुष्कर्म किया। पीड़िता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि ढाई माह के दौरान पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म हुआ। जेब खाली हुई तो रुपये के बंदोबस्त के लिए आरोपी लौटा। लोकेशन गंगोलीहाट में मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि पिथौरागढ़ में संबंधी के घर रह रही डीडीहाट की एक किशोरी फरवरी में लापता हो गई थी। मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया। सीओ ने बताया कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366ए, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत धाराएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।