फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नर्सरी में तैनात माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नर्सरी में तैनात माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 22 Feb 2018 10:54 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
नर्सरी में तैनात माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के सानदेव नर्सरी में तैनात उद्यान विभाग के माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। माली के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके परिजनों ने मामले में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


सानदेव नर्सरी में तैनात माली उमेश सिंह (45) पुत्र करम सिंह ग्राम धुरौली (दशाईथल-गंगोलीहाट) बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के बाद भी तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचा तो सहयोगी कर्मी उसकी खोजबीन के लिए उसके कमरे में गए। कमरे के दरवाजे बंद थे, लेकिन कुंडा नहीं लगा था। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उमेश मृत अवस्था में पड़ा था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


डीडीहाट थाने से उप निरीक्षक रवींद्र पांगती के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। उप निरीक्षक ने बताया कि माली उमेश के सिर, कान, चेहरे में चोट के निशान हैं। कमरे में भी खून गिरा है। मामले की जांच की जा रही है। उप निरीक्षक ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उप निरीक्षक पांगती ने बताया कि परिजन रिपोर्ट दर्ज कराते हैं तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed