फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हिरन के शिकार में छह गिरफ्तार

हिरन के शिकार में छह गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
हिरन के शिकार में छह गिरफ्तार
महेंद्रनगर (नेपाल)। कैलाली जिले के सीतापुर गांव में हिरन के शिकार की घटना सामने आई है। हिरन को मारने के बाद शिकारी मांस बेचने की तैयारी में थे। प्रहरी जवानों ने मौके पर छापामार कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास बंदूक और धारदार हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रहरी जवानों ने हिरन के शिकार की सूचना पर टीकापुर वार्ड के सीतापुर गांव के एक पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा। यहां आधा दर्जन लोग हिरन का मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे। मौके से सभी आरोपियों गोरख बहादुर, भक्त बहादुर थापा, रनबहादुर थापा, पदमविक थापा, छत्र बहादुर शाही, बाजू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से हिरन के मांस के अलावा एक बंदूक, कारतूस और धारदार हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने गांव से सटे जंगल मेें घात लगाकर हिरन का शिकार किया।
विज्ञापन


इसके बाद इनकी योजना खाल और मांस को बेचने की थी। लम्की वन कार्यालय में प्रहरी पुलिस, वन विभाग की टीमों ने आरोपियों से पूछताछ की। जिला प्रहरी अधिकारी वीर बहादुर ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन कराई जा रही है। आरोपियों का इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपियों पर और भी वन्य जीवों के शिकार का शक है। इनके खिलाफ वन और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed