फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हादसा नहीं, नवविवाहिता की हत्या हुई थी

हादसा नहीं, नवविवाहिता की हत्या हुई थी

Tue, 29 May 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
हादसा नहीं, नवविवाहिता की हत्या हुई थी
पिथौरागढ़। डीडीहाट के पथरौली की नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। नवविवाहिता की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। मृतका के मायका वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में भी महिला के विषपान की आशंका जताई गई है। पुलिस ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


गोवत्सा निवासी बहादुर सिंह की बेटी पूजा (23) का विवाह इसी 7 मई को पथरौली निवासी दिगंबर के साथ हुआ था। सोमवार को तबियत बिगड़नेे के बाद पूजा को डीडीहाट सीएचसी भर्ती कराया गया था। पूजा को खून की उल्टी हो रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले 24 मई को भी पूजा ससुराल में कथित तौर पर दुर्घटना का शिकार हुई थी। पोस्टमार्टम के दौरान पूजा के होंठ पर टांके पाए गए। दांत भी टूटा मिला।
विज्ञापन


इधर, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बहादुर सिंह का कहना है कि पूजा ने उन्हें फोन पर ससुरालियों के उत्पीड़न की जानकारी दी थी। आरोप है कि ससुरालियों ने पूजा को शादी के बाद काले महीने में भी मायके नहीं आने दिया। उन्होंने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मायका पक्ष ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर इंसाफ की गुुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed