{"_id":"5b0d989c4f1c1b8c6e8b547d","slug":"131527617692-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में उत्पात मचा रहे हैं शराबी, पर्यटक परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनस्यारी में उत्पात मचा रहे हैं शराबी, पर्यटक परेशान
Updated Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी मुनस्यारी में शराबी उत्पात मचा रहे हैं। शराबियों द्वारा किए जा रहे हुड़दंग से सैलानी खासे परेशान हैं। पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे नाराज पर्यटन व्यवसायियों ने पर्यटन पुलिस की भूमिका का सवाल उठाए हैं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस तैनात करने की मांग की है।
पर्यटन उद्यम से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि इन दिनों मुनस्यारी में पर्यटन सीजन चरम पर चल रहा है। बड़ी संख्या में देसी -विदेशी पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने पहुंचे हैं। खासकर रैनबो महोत्सव को देखते हुए पर्यटकों का मेला लगा है। इसके इतर नगर में शराबियों के हुड़दंग से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर और आसपास के पर्यटक स्थलों पर दिन भर शराबियों का जमावड़ा रहता है।
जो पर्यटकों से अभद्रता करते रहते हैं। इससे पर्यटक घूमने-फिरने का पूरा आनंद नहीं उठा पा रहे हैं। शराबियों के हुड़दंग से पर्यटन नगरी की छवि खराब हो रही है। इन दिनों पर्यटन सीजन होने के बाद भी पुुलिस सजग नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पुुलिस की तैनाती की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन देने वालों में शंकर सिंह, पूरन पांडेय, नाथो राम, मनोहर टोलिया, जगदीश रावत आदि थे।