फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शव श्मशान में छोड़कर लौटे मृतक के परिजन, पुलिस ने किया दाह संस्कार

शव श्मशान में छोड़कर लौटे मृतक के परिजन, पुलिस ने किया दाह संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
शव श्मशान में छोड़कर लौटे मृतक के परिजन, पुलिस ने किया दाह संस्कार
पिथौरागढ़। ऐंचोली स्थित श्मशान घाट पर परिनज युवक का अंतिम संस्कार किए बिना ही लौट गए। लोगों की सूचना पर शाम को पुलिस ने चंदा एकत्र कर युवक का अंतिम संस्कार किया। कबाड़ बीनने वाला यह बुधवार की सुबह बस स्टेशन के पास मृत मिला था।
विज्ञापन


कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि डीडीहाट क्षेत्र के सिंगोली निवासी कवींद्र उर्फ कबीरा (24) पुत्र स्व. कुंदन प्रसाद पिथौरागढ़ में कबाड़ बीनता था। वह रोडवेज स्टेशन के पास एक होटल के बाहर ही सो जाता था। बुधवार सुबह वह मृत मिला। पूछताछ करने पर पुलिस को उसकी मां के भाटकोट में रहने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शवउसके सौतेले पिता और एक अन्य रिश्तेदार को सौंप दिया। कोतवाल ने बताया कि उसके सौतेले पिता के साथ गए लोग दाह संस्कार करने के बजाय शव को श्मशान में छोड़कर चले गए। आसपास के लोगों ने ऐंचोली श्मशान स्थल पर शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने तीन हजार रुपये का चंदा एकत्र कर उसका अंतिम संस्कार किया। कोतवाल ने बताया कि युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed