फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   न्यायालय के निर्देश के बाद ही छूटेगी रोडवेज की सीज बस

न्यायालय के निर्देश के बाद ही छूटेगी रोडवेज की सीज बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय के निर्देश के बाद ही छूटेगी रोडवेज की सीज बस
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बिना टैक्स सामान लाने पर सीज की गई रोडवेज की बस अब कोर्ट के आदेश के बाद ही छूटेगी। इस बस के सीज होने के कारण बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ से दूसरी बस रूट में भेजी गई।
विज्ञापन


पिथौरागढ़-दिल्ली के लिए वाया गंगोलीहाट बस का संचालन होता है। गंगोलीहाट क्षेत्र के लोग दिल्ली के लिए इसी बस सेवा पर निर्भर हैं। बुधवार को यात्रियों को लेकर दिल्ली से पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज की बस (यूके 07टीए 3201) की संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवाल ने तलाशी ली। इस दौरान बस से 10 डीटीएच, 50 पंखे के उपकरण और सीलिंग फैन बरामद हुए थे। सामान का पक्का बिल नहीं दिखाने पर टैक्स चोरी के मामले में चालक-परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जबकि बस को सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन


रोडवेज की बस को फिलहाल गंगोलीहाट में खड़ा किया गया है। पिथौरागढ़ डिपो से बृहस्पतिवार को दूसरी बस रूट में भेजी गई। गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के बाद ही सीज बस को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed