{"_id":"5aa1723c4f1c1b90778b45c8","slug":"121520529980-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल के दो स्कूल प्रबंधकों को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थल के दो स्कूल प्रबंधकों को नोटिस
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बसों के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर थल पुलिस ने दो स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किए हैं। स्कूल प्रबंधन को दो दिन के भीतर बसों में जरूरी सुरक्षा उपाय करने की हिदायत दी गई है। ऐसा न होने पर बसों को सीज कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने स्कूल बसों की चेकिंग की। इस दौरान गोल थल स्थित मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल और देवलथल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की सात बसों में जरूरी सुरक्षा बंदोबस्त नहीं पाए गए। बसों की खिड़कियों पर न तो सुरक्षा जाली मिली और न ही चेतावनी पटल मिला।
चालक और परिचालक भी वर्दी में नहीं थे। थाना अध्यक्ष पूरन आगरी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को चेतावनी नोटिस जारी कर दिए हैं। तय समयसीमा के बाद बिना मानकों के सड़क पर मिली स्कूल बसों को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शराब पीते दो पकड़े
थल पुलिस ने चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे दो लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान के साथ ही जुर्माना लगाया गया है। दूसरी ओर दिनभर वाहन चेकिंग के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों के चालान भी काटे।