{"_id":"a575091321ec9b12931e4ccc46d5e779","slug":"12-kilos-of-cannabis-holding-two-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 किलो गांजे के साथ दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 किलो गांजे के साथ दो आरोपी पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और एसओजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) की टीम ने रविवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से 12 किलोग्राम गांजा और 430 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर जिला सत्र एवं न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी की टीम ने चंपावत खेतीखान मार्ग में नरियालगांव के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान नरियालगांव की ओर से पैदल आ रहे मो. आसिफ और मुनान निवासी अपरकोट थाना अलीगढ़ (यूपी) के सामान की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा और 430 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्जकर कोर्ट में पेश किया गया। एसएसआई माधो राम के नेतृत्व में अभियुक्तों को दबोचने वाली टीम में एसओजी के अनीस अहमद, दीपक कापड़ी, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन