{"_id":"5ae8a3954f1c1b58098b7584","slug":"11525195669-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता के बाद चलाया कानूनी डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागरूकता के बाद चलाया कानूनी डंडा
Updated Tue, 01 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने एक सप्ताह के सड़क सुरक्षा अभियान के बाद 327 वाहन चालकों के चालान काटे। नियम तोड़ते मिले वाहन चालकों से 37 हजार का जुर्माना भी वसूला गया।
पुलिस ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया था। इससे तहत जगह-जगह जागरूकता कार्यशाला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान के बाद पुलिस ने जिले भर में एक साथ वाहन चेकिंग की। पिथौरागढ़ से लेकर मुनस्यारी, धारचूला, थल, जौलजीबी, बलुवाकोट, कनालीछीना, बेड़ीनाग, डीडीहाट, गंगोलीहाट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों को तोड़ते दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को पकड़ा।
एसपी अजय जोशी ने बताया कि जिले भर के चेकिंग अभियान के बीच 327 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें बिना हेलमेट 117 चालान काटे गए। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने पर 13 वाहनों के चालान किए। ओवरलोडिंग, बिना डीएल आदि कागजातों के फर्राटा भर रहे चालकों के भी चालान किए।