{"_id":"5ab147384f1c1b71778b6806","slug":"11521567544-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुवानी के पास रामगंगा में शव मिला, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुवानी के पास रामगंगा में शव मिला, शिनाख्त नहीं
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। मुवानी के पास रामंगगा से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वह पांच-छह महीने से एक गांव में रह रहा था। वह कहां का रहने वाला है, इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 6.30 बजे मुवानी निवासी जगत सिंह मेहता ने रामगंगा नदी में शव होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात होने के कारण शव नहीं निकाला जा सका। मंगलवार सुबह आठ बजे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मुवानी के गुरनाबगड़ से शव निकाला। पुलिस ने दो घंटे तक शव की शिनाख्त के लिए मौके पर रखा।
बरला गांव निवासी खीमा देवी ने बताया कि उक्त व्यक्ति 5-6 महीने से उनकी गोठ (गोशाला) के एक हिस्से में रहता था। मजदूरी करता था। वह कहां का रहने वाला है, इस बारे में उसे कुछ मालूम नहीं है। वह सिर्फ उसका नाम बहादुर सिंह बता रही है। उप निरीक्षक भगवान गोस्वामी ने बताया कि मृतक के पास किसी प्रकार की आईडी भी नहीं है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 45 वर्षीय इस व्यक्ति का हुलिया आसपास के पुलिस स्टेशनों को भेज दिया है।